बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के चौपाटी में लाखों की लागत से बना आकांक्षीय शौचालय अब शोपीस बनकर रह गया है। 16 लाख 92 हजार रुपए की लागत से तैयार यह सुलभ शौचालय जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन उद्घाटन के महज दो दिन बाद ही इसके दरवाजों पर ताले जड़ दिए गए हैं।
नगरपालिका द्वारा बड़े-बड़े दावे कर इस शौचालय का शुभारंभ किया गया था, लेकिन अब ताले लटकने से लोगों में नाराजगी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर करोड़ों के विकास कार्य सिर्फ कागजों और रिबन काटने तक ही सीमित क्यों रह जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जनता की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों पर ताले जड़ने ही थे, तो फिर इतना खर्च क्यों किया गया। अब नगर पालिका की नीयत और जिम्मेदारी दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Social Plugin