बैकुंठपुर। कोरिया360 की खबर का बड़ा असर हुआ है। सिविल लाइन इलाके की बदहाल सफाई व्यवस्था और महापुरुषों की गंदी पड़ी पेंटिंग को लेकर कल प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद आखिरकार बैकुंठपुर नगर पालिका प्रशासन की नींद टूटी और आज से इलाके में सफाई कार्य शुरू कर दिया गया।
सिविल लाइन क्षेत्र, जहां जिला न्यायालय के जज, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर समेत तमाम बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के आवास स्थित हैं, वहां लंबे समय से घास-फूस और झाड़ियां उग आई थीं। वॉल पेंटिंग धूल और गंदगी में दब चुकी थी। लेकिन आज सुबह से ही नगरपालिका के कर्मचारी सड़क किनारे की घास काटते और दीवारों पर लगी पेंटिंग की सफाई करते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरिया360 ने मुद्दा उठाया तभी प्रशासन हरकत में आया। अब उम्मीद है कि यह सफाई सिर्फ एक-दो दिन की दिखावे तक सीमित न रहे बल्कि नियमित व्यवस्था बने।


Social Plugin