कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में इन दिनों बीयर प्रेमियों की परेशानी बढ़ गई है। शहर की शराब दुकानों में बीयर का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। हालत ये है कि प्रीमियम शराब दुकानों में भी बीयर उपलब्ध नहीं हो रही। लगातार लोग दुकान-दुकान भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
बैकुंठपुर की शराब दुकानों में बीयर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बीयर का स्टॉक बेहद कम हो गया है। खास बात ये है कि प्रीमियम शॉप में भी बीयर नहीं मिल रही, जिससे सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बीयर का स्टॉक जा कहां रहा है।
ग्राहकों का आरोप है कि मांग लगातार बनी हुई है, लेकिन दुकानों तक सप्लाई नहीं पहुंच रही। वहीं कुछ लोग ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉक मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में आबकारी विभाग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस बीयर संकट को लेकर क्या कदम उठाता है और आखिर बैकुंठपुर की शराब दुकानों से बीयर क्यों गायब हो रही है।

Social Plugin