कोरिया जिले के पटना स्थित शासकीय ज्वाला प्रसाद उपाध्याय महाविद्यालय में आज अचानक हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के प्राचार्य के भाई ने घरेलू विवाद से नाराज़ होकर महाविद्यालय परिसर में पहुंचते ही जमकर उत्पात मचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने परिसर में रखे गमलों को तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं, उसने प्राचार्य के चेंबर और दफ्तर में भी तोड़फोड़ करते हुए फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस घटना से कॉलेज स्टाफ और मौजूद छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। सूत्रों से पता चला है कि एक महिला टीचर के पैर में भी चोट आई है,,लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कॉलेज में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।
बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान प्राचार्य का ही भाई है और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर आरोपी कॉलेज परिसर में कैसे घुसा और इस तोड़फोड़ के पीछे वास्तविक वजह क्या रही।


Social Plugin