नए हाईटेंशन तारों में लगी आग, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा, जनता में भारी आक्रोश, गुणवत्ता पर उठ रहे गम्भीर सवाल

 

बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है... इसकी एक झलक आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के भट्टी पारा इलाके में देखने को मिली... जहां टाउन हाउस रेस्टोरेंट के सामने हाल ही में लगाए गए नए बिजली तारों में अचानक आग लग गई... घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई... ये तार मुख्य मार्ग के ठीक किनारे हैं जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों पर खतरा बना हुआ है ।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही पुराने खुले तारों को हटाकर नए हाईटेंशन तार लगाए गए थे... लेकिन अब इन तारों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं... स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री और बढ़ते लोड के कारण आए दिन तारों में स्पार्किंग और आग लगने की घटनाएं हो रही हैं...

इतना ही नहीं, रोजाना तार जलने से पूरे इलाके में ब्लैकआउट की स्थिति बन रही है... कई जगहों पर पूरी रात बिजली गुल रहती है... जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है...

वहीं इस गंभीर मामले पर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं... लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है... और अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।