खेल-खेल में मासूम ने निगला 5 रुपए का सिक्का, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई जान

 

कोरिया जिले के बैकुंठपुर से राहत भरी खबर सामने आई है... जहां 2 वर्षीय मासूम बच्ची ने खेल-खेल में 5 रुपये का सिक्का निगल लिया... जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी... परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे... जहां डॉक्टरों की सूझबूझ और तत्परता से बच्ची की जान बचा ली गई...

जानकारी के मुताबिक एमसीबी जिले के नागपुर क्षेत्र की 2 वर्षीय बच्ची खेलते समय 5 रुपये का सिक्का निगल गई थी... सिक्का गले में फंसने से उसे सांस लेने और निगलने में परेशानी होने लगी... घबराए परिजन तुरंत जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचे...

अस्पताल में जांच के दौरान सिक्का गले में फंसा मिला... स्थिति गंभीर होने पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र चौहान ने तुरंत उपचार शुरू किया... उन्होंने सावधानी और कुशलता के साथ उपकरणों की मदद से बच्ची के गले में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया... उपचार के बाद बच्ची की हालत सामान्य हो गई... कुछ समय निगरानी में रखने के बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया...

इस सफल उपचार पर सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल ने डॉ. योगेंद्र चौहान और पूरी टीम की सराहना की... वहीं परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया...