ड्राइवर नहीं आया तो उपाध्यक्ष खुद बने चालक, टैंकर से कराई पानी सप्लाई

 

बैकुंठपुर नगर पालिका में डीजल संकट के बाद अब ड्राइवरों की कमी भी सामने आ गई... जिसके चलते कई इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित हो गई... लेकिन हालात बिगड़ते देख नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव ने खुद जिम्मा संभाला और ट्रैक्टर चलाकर पानी टैंकरों को रवाना किया...

सुबह डीजल की कमी के कारण नगर पालिका के ट्रैक्टर और टैंकर खड़े रहे... जिससे कई जगहों पर पानी सप्लाई रुक गई... क्योंकि शहर के कई वार्डों में टैंकरों के जरिए ही पानी पहुंचाया जाता है...

बाद में थोड़ा डीजल मिलने के बाद भी जब ड्राइवर नहीं पहुंचे, तो नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव ने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली... और टैंकरों के माध्यम से वार्डों में पानी सप्लाई कराई...

नगर पालिका के इस कदम की अब शहर में चर्चा हो रही है... जहां लोग उपाध्यक्ष की पहल की सराहना कर रहे हैं।