कोरिया/बैकुंठपुर: बैकुंठपुर का जिला अस्पताल अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए मिसाल बनकर उभर रहा है। बुजुर्ग मरीजों को समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं में यहां नई पहल की गई है, जिससे जिलेभर के बुजुर्गों को बड़ी राहत मिल रही है।
डॉ. आयुष जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समर्पित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते वर्ष में कुल 2,763 बुजुर्ग मरीजों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं, जिनमें नियमित जांच, परामर्श और उपचार शामिल रहे।
इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि अस्पताल में “एल्डरली केयर क्लिनिक” की स्थापना रही, जिसे छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा केंद्र बताया जा रहा है। यहां बुजुर्ग मरीजों को एक ही स्थान पर फिजियोथेरेपी, पंचकर्म, काउंसलिंग, लैब जांच और दवा वितरण जैसी समग्र सुविधाएं मिल रही हैं।
अब वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। एक ही जगह पर सभी जरूरी सेवाएं मिलने से समय, संसाधन और परेशानी—तीनों की बचत हो रही है। साथ ही उपचार की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है।जिला अस्पताल बैकुंठपुर की यह पहल अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है और अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।



Social Plugin