“खबर का असर: गंदगी पर चला सफाई अभियान, राम मंदिर तालाब में शुरू हुई सफाई”

 

बैकुंठपुर के राम मंदिर तालाब में पसरी गंदगी को लेकर दिखाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। कोरिया360 पर खबर प्रसारित होते ही नगर पालिका हरकत में आई और अब तालाब में सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले तक राम मंदिर तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ था… पानी में कचरा, फूल-मालाएं और गंदगी तैरती नजर आ रही थी…

लेकिन जैसे ही इस मुद्दे को हमारे द्वारा प्रमुखता से उठाया गया… नगर पालिका की नींद खुली… और अब तालाब में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है…

मौके पर सफाईकर्मी पहुंचकर तालाब से कचरा निकालते नजर आ रहे हैं… जिससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है…