बैकुंठपुर के न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरा, फायर सेफ्टी अलार्म जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए यहां रैंप भी बनाया गया है।
बच्चों के ऑलराउंड डेवलपमेंट के लिए यहां स्मार्ट क्लास, डांस, स्केटिंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं। वहीं साइंस लैब, मैथ्स लैब और लाइब्रेरी जैसी शैक्षणिक सुविधाएं भी स्कूल में उपलब्ध हैं। इसके अलावा बच्चों के मानसिक विकास के लिए स्पेशल चेस भी खिलाया जाता है, साथ ही साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए स्पोर्ट्स क्लास की सुविधा भी स्कूल द्वारा की गई है।
स्कूल प्रबंधन का दावा है कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। खास बात यह है कि 15 अप्रैल तक एडमिशन लेने वाले अभिभावकों को विशेष ऑफर का लाभ भी मिलेगा। साथ ही पूरे शहर में परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिस्वाजीत सिंह बाबू ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें, अच्छे संस्कार अपनाएं तथा हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें। विद्यालय परिवार की ओर से जानवी सिंह, रोशन पाठक, सरिता चतुर्वेदी, काजल कश्यप, प्रगति तिवारी, अनामता परवेज एवं प्रीति कश्यप सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।




Social Plugin