कुमार गार्डन में जिला जनर्लिस्ट प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

बैकुण्ठपुर स्थित कुमार गार्डन में जिला जनर्लिस्ट प्रेस क्लब के तत्वावधान में 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की गई, जिसके साथ उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। तिरंगे के आरोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


इस अवसर पर जिला जनर्लिस्ट प्रेस क्लब के संस्थापक चंद्रकांत पारगीर ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की है, और पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मर्यादाओं के साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए सत्य और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। जिला महासचिव दीपक सिंह चौहान ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर प्रशांत मिश्रा, फारुक ढेबर, सह सचिव कमलेश, उपाध्यक्ष निलेश तिवारी, राजु शर्मा, राजु खान, विशाल सिंह, ऋतिक शिवहरे, आयुष नामदेव, ऋषि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका को और अधिक सशक्त करने के संकल्प के साथ किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने