छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में एक बाइक के पीछे “आतंकवादी” शब्द लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आई, लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और सवाल खड़े होने लगे ।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे मजाक या स्टंट बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खासतौर पर ऐसे समय में जब देश आंतरिक सुरक्षा को लेकर सतर्क है, किसी भी सार्वजनिक स्थान या वाहन पर इस तरह के शब्द लिखे जाना सवालों के घेरे में है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के उद्देश्य से कुछ लोग जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सनसनी फैले और ध्यान आकर्षित हो। लेकिन ऐसे कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में भी आ सकते हैं, क्योंकि इससे समाज में भय और भ्रम की स्थिति पैदा होती है।फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि बाइक किसकी है, और इस शब्द को लिखवाने का उद्देश्य क्या था।
अब बड़ा सवाल है कि क्या यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने की सस्ती कोशिश है? अब निगाहें पुलिस और प्रशासन पर टिकी हैं कि वायरल तस्वीर को लेकर क्या संज्ञान लिया जाता है।


Social Plugin